रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों में 15 जनवरी को 15वे वित्त आयोग मद से कार्यों का शिलान्यास किया गया।
जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम दुर्गापुर के पुजा स्थल दुर्गा पहाड़ में फेबर ब्लॉक निर्माण, निम पेड़ बडराव पुजा स्थल में खुला शेड निर्माण, ग्राम मेढा के गोसाय बांध तलाब में स्नान घाट निर्माण व ग्राम मेढा के टोला तुम्बाडाडी के बीच नाला में पुलिया निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो ने कहा कि विकास के मामले मे यह पंचायत हमारे कार्य काल में हमेशा आगे रहा है। मौक पर उप मुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य पबिता देवी, वार्ड सदस्य रंजु देवी, दीपक कुमार महतो, इन्द्र नाथ मरांडी, सनातन महतो, शंकर महतो, विष्णु कुमार महतो, तिजन प्रसाद भारती, दिनेश मुर्मू, अभिमन्यु मांझी, विशेश्वर मांझी, कामदेव महतो, रमेश महतो, राजेश मुर्मू, प्रयाग करमाली आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply