Advertisement

उपरघाट के पिलपिलो में जिप सदस्य द्वारा सोलर डीप बोरिंग का शिलान्यास

पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक फंड मिलने से गांव का जल्द होगा विकास-खुशबू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के कंजकीरो पंचायत के पिलपिलो में 15 मार्च को जिप सदस्य द्वारा डीप बोरिंग निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार पिलपिलो में 15वें वित्त आयोग जिला परिषद मद से सोलर डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास उपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो ने किया। इस अवसर पर जिप सदस्य खुशबू ने कहा कि राज्य सरकार अगर पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक फंड देती तो गाँव का जल्दी विकास संभव था।

मौके पर पूर्व जीप सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य टिकैत कुमार महतो, युवा भाजपा नेता मनोज महतो, आजसू कंजकिरो पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, शंभु महतो, दिनेश कुमार महतो, मोछू महतो, ममता देवी, मालती देवी, सूरज कुमार आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *