Advertisement

कसमार में आरईओ पथ निर्माण का शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई गति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के डुमर कुदर बड़ा तलाब करमाली टोला से बाईदडीह होते हुए पकरीबाँध तक आरईओ पथ निर्माण कार्य का 16 फरवरी को शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शिलान्यास कर कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह सड़क सुगम आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण करना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और आम रहिवासियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *