Advertisement

विभिन्न मदों की कई योजना कार्य का शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में विधायक मद तथा जिला परिषद मद की कई योजनाओं का 27 दिसंबर को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास गोमियां विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि वाकई में स्थानीय विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो विकास पुरुष है। यह उनके द्वारा क्षेत्र में किया जा रहा विकास कार्यों से साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कम समय में विकास गोमियां विधानसभा क्षेत्र के हर क्षेत्र में दिख रहा है।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता ईश्वर रजक, मुखिया प्रतिनिधि धन लाल कपरदार, दांतु पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंचायत समिति सदस्य संतोष महतो, सामाजिक कार्यकर्त्ता राजू महतो, रमेश चंद्र महाराज आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *