Advertisement

हनुमान मंदिर परिसर में पेवर ब्लाक बिछाने के कार्य का शिलान्यास

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर में पेवर ब्लाक बिछाने के कार्य का शिलान्यास 10 सितंबर को किया गया। यहां मंदिर के पुजारी रामायण मिश्रा के द्वारा पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने कहा कि आस्था का केंद्र मंदिर परिसर में पेवर ब्लाक बिछाने का यह कार्य मुखिया मद से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मंदिर के बाहर खाली जमीन में कीचड़ जम जा रहा था, जिस कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने जाने में परेशानी हो रही थी। पेवर ब्लाक बिछने से पूजा अर्चना करने मंदिर आने जाने वाले महिला पुरुष श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

इस अवसर पर जोगेंद्र गिरी, दिलीप राम, लखन पाल, संजय प्रसाद, राजू पंडित, भैरो महतो, अशोक सिंह, सुरेश यादव, समर नाथ चौबे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *