सुरेन्द्र मानपुरी के जीवन वृत पर आधारित पुस्तक जनपक्ष का आग्रही पत्रकार का लोकार्पण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के शारदा सदन पुस्तकालय में आगामी 15 दिसंबर को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेन्द्र मानपुरी के जीवन वृत्त पर आधारित पुस्तक जनपक्ष का आग्रही पत्रकार-सुरेन्द्र मानपुरी पुस्तक का लोकार्पण होगा। पुस्तक के लोकार्पण पर साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े नामचीन हस्तियों के आगमन होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में भाषा विद के रूप में स्थापित हिन्दुस्तान के पूर्व उप मुख्य संपादक एवं प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र कुमार, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता और समाजसेवी महेन्द्र प्रताप, लेखक अश्विनी कुमार आलोक, राम सुन्दर दास महिला महाविद्यालय के सचिव और मानस मर्मज्ञ तृप्ति नाथ सिंह, लेखक सारंगधर सिंह, समाजसेवी, अनिल कुमार सिंह, लेखक और पत्रकार अवध किशोर शर्मा, शिक्षाविद कपिलदेव सिंह के अलावा साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम लालगंज के ऐतिहासिक श्रीशारदा सदन पुस्तकालय में होगा।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और उक्त पुस्तक के संपादक जितेन्द्र कुमार सिंह ने 13 दिसंबर को पत्रकारों को दी। मौके पर एक स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से ओम प्रकाश शुक्ल, प्रदीप कुमार, राजा केसरी, पंकज मंडल, राम प्रवेश सिंह, मुशर्रफ खलील, सुनील शर्मा, चंद्रदीप राय, कमलेश्वर पासवान आदि शामिल हैं।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *