Advertisement

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. वीरेन्द्र प्रसाद वर्मा

प्रहरी संवाददाता/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया व कांग्रेस नेता स्व.वीरेन्द्र प्रसाद वर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर सोनपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार स्व.वर्मा सारण जिला मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी रहे थे। भरपुरा पंचायत भवन परिसर में 11 अप्रैल को आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिंह ने की।समारोह का संचालन डिफेन्स के पूर्व सहायक कमांडेंट जगदीश प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर सोनपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह परमार ने अपने संबोधन में स्व. वर्मा के राजनीतिक जीवन वृत पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर अजय कुमार पंडित, शिक्षिका अनिता शुक्ला, संजीत श्रीवास्तव, कृष्णा पासवान, रामनाथ साह, मुकेश दास, लगनदेव दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *