गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भाव को लेकर कृत संकल्पित स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच हमेशा जरूरतमंदो को सहयोग प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। क्षेत्र में निर्धन, असहाय हो अथवा निर्धन मेघावी बच्चे, जरूरतमंदों के बीच ठंड से राहत प्रदान के लिए हमेशा मंच की ओर से सहयोग प्रदान किए जाने का कार्य होता रहा है।
इस कड़ी में मंच द्वारा सेवा भाव के माध्यम से आकस्मिक निधन होने पर बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर झोपड़पट्टी की एक महिला के श्राद्ध क्रम में मंच की ओर से 23 जून को खाद सामग्री और आर्थिक सहयोग प्रदान करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि आवश्यक और जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान कर मन को शांति और सुकून प्राप्त होता है। कहा कि मंच सेवा भाव से कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर है। मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि मजदूर मसीहा दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की सोंच जिस प्रकार से रही है, उनके पद चिन्ह पर चलकर मंच हमेशा असहाय और निर्धनों का सहयोग करने के लिए कार्य करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, विजय यादव, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, साधु तुरी, अर्जुन करमाली, मुन्नी कुमारी, सावित्री देवी, रामेश्वरी देवी व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply