Advertisement

आरसीएमएस क्षेत्रीय कार्यालय में मनायी गयी स्व.ददई दुबे की जयंती

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 2 जनवरी को इंटक नेता सह धनबाद के पुर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम जनों ने दिवंगत ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। वहीं जयंती समारोह में मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित हुए। मौके पर आरसीएमएस सीसीएल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ददई दुबे बिहार एवं झारखंड में मंत्री रहे।

इसके अलावा धनबाद के सांसद भी रहे है। वे हमेशा सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ते रहे। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। कहा कि दिवंगत दुबे के विचारों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।

जयंती समारोह में वरुण सिंह के अलावा आरसीएमएस कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, क्षेत्रीय सहायक सचिव अशोक कुमार ओझा, किशुन मंडल, नंदकिशोर प्रसाद, अनिल सिंह, एसएन रेड्डी, रंजीत मंडल, मोहम्मद सिकंदर, कृष्ण हरि, अशोक घासी, मोचीराम खटाई, पीतांबर बेहरा, सामू रेड्डी, संतोष चर्ची, मोहम्मद सदीक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *