Advertisement

पीएमश्री विद्यालय में भारतीय भाषा कैंप आयोजन हेतु भाषा शिक्षकों की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में 16 जून को बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के दिशा-निर्देश में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन करने हेतु विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी की अध्यक्षता में सभी भाषा शिक्षकों की बैठक आहूत की गई। बैठक में विषय संगत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सात दिवसीय भाषा कैंप के दौरान संस्कृत भाषा में संभाषण कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को उक्त भाषा शिविर में सम्मिलित करने‌ का निश्चय किया गया।

बैठक में संस्कृत भाषा के प्रशिक्षण हेतु विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं सहायक शिक्षिका सुशीला कुमारी को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही फैसला लिया गया कि विभिन्न भाषाओं के शिक्षक इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। मौके पर रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, सीमा कुमारी, जितेन्द्र कुमार सिंह, खुर्शीद रजा, डोमन महतो आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *