Advertisement

सोनापी में पुल निर्माण के लिए भूमि पुजन व् निर्माण कार्य की शुरूआत

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा पंचायत सोनापी टोला हेन्देबुरू पपाउटूब कोयना नदी पर पुल का निर्माण हेतु भूमि पुजन कर पुलिया निर्मार्ण का कार्य की शुरूआत की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सोनापी टोला हेन्देबुरू के ग्रामीण पुलिया निर्माण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है। सच्चाई यह है कि अबतक ग्राम सोनापी टोला हेन्देबुरू के ग्रामीणोें को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा था। उन्हें अबतक किसी तरह का कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। आजादी के 78 वर्षों के बाद यहां पहली बार पुलिया का निर्माण हो रहा है।

ग्रामीणों द्वारा काफी संघर्ष के बाद पुलिया का निमार्ण कार्य शुरू किया गया है। झारखंड राज्य के गठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद जोबा मांझी एवं जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक सोनाम सिंकू की देन है कि अब जाकर ग्रामीणों का सपना साकार हो रहा है।

पुलिया निर्माण भूमि पूजन में मुख्य रूप से मनोहरपुर के प्रखंड प्रमुख गोरवारी देवगम, पूर्व जिला पार्षद सदस्य बामिया मांझी, झामुमो जिला सदस्य बिक्रम साडिमा, सोनाराम सुरीन, बुधराम माझी, गोनो लोमगा, बामिया चाम्पिया, लखन देवगम, कोए साडिमा, सालुका चेरोवा, डोमा सुरीन, सानिका सुरीन, सोमरा माझी, मंगल सुरीन, सेलाय सुरीन, मंगल चेरोवा, एजेंसी काबू महंती व अन्य शामिल दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *