प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। न्यायालय के निर्देश के बाद बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग वन बी स्थित जमीन में 20 अगस्त को दखल दिलाने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम। मौके पर गोमिया बीडीओ, सीओ, नाजीर एवं अधिवक्ताओं की टीम मौजूद थी।
जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के निर्देश पर गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग वन बी स्थित जमीन पर दखल दिलाने कोर्ट की टीम, सीओ और बीडीओ सहित बड़ी संख्या में महिला व् पुरुष पुलिस बल पहुंची। नाजिर रामकृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम खाता संख्या 36, प्लॉट संख्या 376, क्षेत्रफल 20 डिसमिल भूमि पर दखल दिलाया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश को अवैध रूप से बनाये गये संबंधित मकान में रह रहे रहिवासियों को दिया। उक्त मकान में रह रहे रहिवासियों ने सामान खाली करने के लिए दो दिन की मोहलत देने की टीम से काफी गुजारिश की। इसके अलावा सामने का जो भी दुकान था उसे खाली कर कब्जा दिलाया गया।
टीम में शामिल अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन उर्फ बंम्मी ने बताया कि अदालत के आदेश पर टीम स्वांग वन बी क्षेत्र में दखल दिलाने में लगी है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
यहां दंडाधिकारी के रूप में गोमिया सीओ अफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर उपस्थित थे। बताया जाता है कि बीते 6 अगस्त को भी दखल दिलाने के लिए टीम पहुंची थी लेकिन तब कब्जाधारियों द्वारा 15 दिन समय लिया गया था।
इसके बाद आज भारी पुलिस बल के साथ दख़ल दिलाने के लिए पहुंची और कोर्ट के आदेश का पालन किया गया। मौके पर अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन उर्फ बंम्मी के अलावा रितेश सिंह, मुकेश वर्मा, जगदीश स्वर्णकार उर्फ मुखियाजी, केदार स्वर्णकार समेत सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply