प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद स्थित खास ढोरी रहिवासी सह यूनियन नेता ललन मल्लाह ने 30 जुलाई को बयान जारी कर कहा कि शारदा कॉलोनी रहिवासी रामप्रसाद तुरी दूसरे के बहकावे में आकर उनकी छवि को धमिल करने का काम कर रहै है। इसके लिए हम उनपर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
उन्होंने कहा कि कहा कि तुरी को हमने छोटी-बड़ी राशि मिलाकर साढे सात लाख रूपए सहयोग के तौर पर दिए थे, जिसका लिखित प्रमाण हमार पास है। इसके एवज में तुरी ने सिक्योरिटी के रूप में साइन किया हुआ चेक देते हुए कहा था कि खाता में रूपए आने पर राशि निकासी कर लीजिएगा। इस तरह उनकी सहमति से उनके द्वारा दिए गए चेक से हमने पांच लाख 65 हजार रूपए की निकासी किया है। शेष राशि अब भी बकाया है।
कहा कि इधर रामप्रसाद तुरी द्वारा कछ तथाकथित के बहकावे में आकर बाघमारा थाने में उनपर झूठा आरोप लगाकर उनके प्रतिष्ठा को धमिल किया गया है। इसके लिए वे रामप्रसाद तुरी पर मानहनि का ममला दर्ज कराएंगे।
![]()













Leave a Reply