Advertisement

डीएवी कथारा में मनाया गया लाला लाजपत राय की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 28 जनवरी के प्रातः कालीन सभा में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने लाला लाजपत राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके जीवन से जुड़ी यादों को भाषण, विचार और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कक्षा नौवीं की छात्रा प्राची, सृष्टि, नव्या, वंशिका ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा अष्टम की छात्रा जैनब प्रवीण ने उनके जीवन से जुड़ी जानकारी साझा की।

सभा के अंत में प्राचार्य विपिन राय ने उनके द्वारा रचित पुस्तक यंग इंडिया के बारे में बताया। उन्होंने उनके अहम योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि वे किस तरह देश की आजादी और डीएवी स्कूल की स्थापना के लिए अपना सारा जीवन न्यौछावर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सीसीए कॉ-ऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पी एन चौधरी, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म शिक्षक टी एम पाठक, अरविंद झा, रितेश कुमार, जयपाल साव, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बीणा कुमारी, आराधना सिंह, अतुल सिंहा, संजय महतो, जय प्रकाश गिरि, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा, दीपाली नंदी, पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, अनु के, बबली कुमारी, राखी राणा, पूर्णिमा कुमारी, निकिता कुमारी, संगीत कुमार, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडेय, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, आचार्य चंदन झा, लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार, सुमन पांडेय, चंचल कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *