Advertisement

पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित लखी पूजा प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से लखी पूजा (लक्ष्मी पूजा) उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। पूजा उपरांत 7 अक्टूबर को दिन के उजाले में नम आंखों से मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय कोनार नदी में बाजे-गाजे और जयकारों के बीच किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गिरि, सचिव भुनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष जानकी महतो, सह-कोषाध्यक्ष जोधन नायक, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश शर्मा, सहायक सचिव खिरोधर महतो, आचार्य गणेश तिवारी, जजमान अरुण कुमार सहित समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य जनों में धीरज गिरि, कृष्ण मुरारी, बृज किशोर सिंह, मुख्य संरक्षक डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया, उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, भूपेन कुमार, महेश कुमार, रामचंद्र भगत, सुदामा साव, विनोद कुमार साव, सुरेश प्रसाद, रोहित कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं के सहयोग से पूजा सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में भक्ति, आनंद और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *