Advertisement

जंदाहा थाना के महिला दरोगा पूजा का इलाज के दौरान निधन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली ज़िला के हद में जंदाहा थाना में पदस्थापित महिला दरोगा पूजा कुमारी की 4 सितंबर को पीएमसीएच पटना (PMCH) में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक महिला दरोगा 2018 बैच की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला दरोगा पूजा की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को हाजीपुर पुलिस लाइन लाया गया, जहाँ पुलिस कर्मियों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

बताया जाता है कि वर्ष 2018 बैच की दरोगा पूजा कुमारी गत 1 वर्ष पूर्व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक के पद पर वैशाली जिला के हद में जंदाहा थाना में पदस्थापित हुई थी। प्रोबेशन अवधि पूरा होने के पश्चात बीते 1 माह पूर्व ही उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय वैशाली द्वारा जंदाहा थाना में अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया था।

बताया गया कि मृत दरोगा पूजा कुमारी को बीते 3 सितंबर की रात अचानक तबीयत खराब होने पर जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय एक नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति बिगड़ते देख उन्हें बेहतर इलाज हेतु आनन-फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा पीएमसीएच पटना ले जाया गया। जहां 4 सितंबर की प्रातः पूजा का निधन हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *