Advertisement

डीओ होल्डर और ट्रक ओनर की लड़ाई में पीस रहे लदनी मजदूर

मामला अमलो लोकल सेल भाड़ा वृद्घि का
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पिछले 10 दिनों से सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो परियोजना से कोयला लोकल सेल बंद है। डीओ होल्डर और ट्रक मालिकों का पिछले 10 दिनों से भाड़ा को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण लदनी मजदूर को काफी परेशानी हो रही है। दोनों के विवाद के बीच पिस रहे हैं लदनी मज़दूर।

जानकारी के अनुसार लदनी मज़दूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।लदनी मजदूरों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से मध्यस्थता कर लोकल सेल चालू कराने का अपील किया है। ताकि उनको रोजगार मिल सके। अमलो लोकल सेल संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव संतोष सिंह एवं कोषाध्यक्ष पुनेश्वर महतो ने कहा कि उनको ट्रक भाड़ा वृद्धि से विरोध नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि अमलो का लोकल सेल शीघ्र चालू हो और उन्हें रोजगार मिल सके।

मौके पर सतनारायण महतो, हरी तुरी, जगदीश महतो, भूषण महतो, बांसुदेव तूरी, मनोज सिंह, सहदेव मांझी, भगीरथ पांडेय, विश्वनाथ सिंह, सरयू केवट, रामाशीष, राजकुमार महतो, विजय मरांडी, युगल मांझी, राजेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *