विडियो में दाखिल-खारिज व् जमीनी काम के लिए लिया जा रहा घूस का वार्तालाप दर्ज
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के अंचल कर्मी का घूसखोरी का विडियो वायरल हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया, लेकिन न ही वायरल विडियो की जांच और न ही आरोपी पर अबतक कार्रवाई की गई है। जिससे वर्तमान बिहार की सुशासन की सरकार पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
मामला ताजपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति का है। कर्मचारी का आवास ताजपुर अंचल के पास ही नेशनल हाईवे-चकपहाड़ रोड में है, जहां अंचल के शादीपुर के चंदन कुमार सिंह अपने जमीन का दाखिल-खारिज, खाता-खेसरा ऑनलाइन करने के लिए मांगा जा रहा 25 हजार रूपए घूस के एवज में 10 हजार रुपए कर्मचारी को दे रहे हैं।
वायरल विडियो में दोनों पक्षों का वार्तालाप भी सुनाई दे रहा है, जिसमें कर्मचारी शेष बचे 15 हजार रूपये भी मांग रहे हैं। यह विडियो सोशल साईट्स पर खूब वायरल हुआ। चर्चानुसार जिला के वरीय अधिकारी द्वारा सीओ को वायरल विडियो की जांच कर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया, लेकिन सप्ताह बीत गया। वायरल विडियो की न जांच और न ही कार्रवाई की गयी है।
भाकपा माले जांच टीम ने भी वायरल विडियो को सौ फीसदी सच मानकर घूसखोर कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग आलाधिकारियों से की है। बताया जाता है कि वायरल उक्त विडियो बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जारी टाॅल फ्री नंबर पर भी डाला गया है, बावजूद इसके अबतक कोई कार्रवाई नहीं दिख रहा है। सोशल साईट्स पर आरोपी कर्मचारी द्वारा खुद को बचने की नियत से घूस देने वाला व्यक्ति के नाम मैनेज पत्र लिखकर भेजा गया था, संयोग से वह पत्र भी वायरल हो रहा है और विडियो का शत प्रतिशत सही होने को प्रमाणित कर रहा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 14 जनवरी को बिहार के सुशासन की सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से वायरल विडियो की जांच कर घूसखोरी के आरोपी ताजपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति को बर्खास्त कर सुशासन की सरकार के लिए नजीर पेश करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply