एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के बैनर तले 16 जनवरी को बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित कल्याण मंडप में मजदूर अधिकार जागरूकता सम्मेलन सह ठेकेदारी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली से आये अशोक अज्ञानी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए सभी मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि ठेकेदारी सिस्टम के विरुद्ध अब लड़ना होगा, क्योंकि ठेकेदारी भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।
अज्ञानी ने कहा कि देश के हुक्मरान तमाम ठेकेदारी का इस्तेमाल कर मजदूरों का शोषण कर लूटने का काम कर रहे है। कहा कि यही स्थित रहा तो आने वाली पीढ़ी को यह दंश झेलना होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कानून से भी लड़ेंगे पर अपना अधिकार लेकर रहेंगे। कहा कि झारखंड में बड़ी – बड़ी सरकारी व गैर सरकारी कंपनियां है, जो मजदूरों को ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से काम लेकर शोषण करते हुए लूट रही है।
पंकज आदर्श ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के जोर-जुल्म से बाहर निकालने के लिए मजदूरों को एकजुट होना होगा। कहा कि भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के बैनर लेते मजदूरों में जागरूकता अभियान चलाकर संगठित किया जाएगा। संचालन संघ के प्रदेश प्रधान महामंत्री पंकज कुमार आदर्श ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संघ के फुसरो नगर अध्यक्ष सुरेश राम ने किया।

कार्यक्रम में सीटू से मनोज पासवान, भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ धनबाद के सक्रिय सदस्य आकाश कुमार, मनोज राम, सेवक राम, रवि कुमार, गौरी शंकर राम, सिकंदर राम, विकी शर्मा, दामू कुमार, रोबिन कुमार, राहुल कुमार, ओम सागर, सुमित तांती, शाकिर अंसारी, प्रभु राम, साधु कुमार गोप, कृष्ण यादव, अरुण कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, बीनू कुमार, गोलू राम, अरुण राम, स्वास्थ्य कर्मचारी नगर परिषद फुसरो के राजेश महतो, परीक्षित महतो, पार्वती देवी, पूनम सोरेन, अनिल कुमार रजक, महेश कुमार महतो, रेखा कुमारी, दिलीप कुमार ठाकुर, किरण देवी, दीपक कुमार महतो, सागर कुमार, चंदा देवी, सुमन टोप्पो, राजेश कुमार रजक, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, तुषार कुमार, दिलीप कुमार महतो, सीसीएल रीजनल हॉस्पिटल ढोरी में ठेका कर्मचारी मनोज हरि, अजय हरि, महादेव हरि, बड़कू राम, श्रवण राम, गीता देवी, वैजयंती देवी, रवि हरि, राजन हरि, चंद्रपुरा डीवीसी प्लांट ठेका कर्मचारी दिलीप राम, रमेश कुमार राम, उमेश राम, सहेंद्र कुमार राम, अमर कुमार राम, संजीत राम, कीर्तन कुमार राम, राजन राम आदि सैकड़ो की संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply