Advertisement

श्रम संसाधन मंत्री ने किया दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेला का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राज्य के श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में सारण जिला मुख्यालय छपरा के राजेंद्र कॉलेज प्रांगण में एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन राज्य के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने किया।

रोजगार मेला उद्घाटन के अवसर पर मंत्री के साथ मंच पर सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्राचार्य प्रोफेसर विधान चंद्र भारती, छपरा के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, उप निदेशक (नियोजन) पटना संजय सिन्हा, उप निदेशक सारण प्रमंडल अमित कुमार के अलावा सहायक निदेशक पटना अश्वाजीत पराशर, नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी गोपालगंज पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी सीवान राजेश कुमार मौजूद थे।

रोजगार मेला में 25 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा

आयोजित रोजगार मेला के प्रथम दिवस कुल 25 निजी कंपनी ने भाग लिया। जबकि, श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कुल 12 स्टॉल लगाए गए थे। मेला में मंत्री के द्वारा लाभुकों को टूल किट, स्टडी किट, केवाईपी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

बताया जाता हैं कि नियोजक के द्वारा कुल 970 बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिसमें कुल 144 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। निजी क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड की कंपनीयों ने रोजगार मेला में हिस्सा लिया। यह चयन प्रक्रिया 2 नवंबर को भी जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *