Advertisement

श्रमिक संगठन झाकोकायू प्रतिनिधियों ने नये महाप्रबंधक का किया स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के नये महाप्रबंधक का स्वागत 20 जुलाई को झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश उर्फ राजु महतो की उपस्थिति में ढोरी क्षेत्र के नए महाप्रबंधक रंजय सिन्हा और झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन के साथ से परिचयात्मक बैठक की गयी। परिचयात्मक बैठक में मजदूरों की पदोन्नति, पानी, बिजली, क्वार्टर मरम्मती, विस्थापित सहित कई समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंहा ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री बिनोद बिहारी चौधरी, जोनल सह ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष बैजनाथ महतो, कल्याणी परियोजना अध्यक्ष कयूम आलम, झामुमो जिला संयुक्त सचिव मदन महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम, पंचु राम, रंजीत राय, शिव कुमार, चंदन राम, कालीचरण मांझी, रंजीत सिंह, हरि महतो, बीरन लोहार, उस्मान गनी अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *