सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु में मजदूर नेता सह यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय का 10 अक्टूबर को भव्य स्वागत किया गया।
बताया जाता है कि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय के आगमन पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बता दें कि चाईबासा जिला प्रशासन द्वारा मजदूर नेता रामा पांडेय को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था। इसके खिलाफ पांडेय द्वारा अपील के बाद हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने पर पहली बार वे अपने यूनियन के पदाधिकारियों एवं मजदूरों से मिलने मेघाहातुबुरु पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सदैव मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर वर्ग कई चुनौतियों का सामना कर रहे है, ऐसे में संगठन को और मज़बूत बनाना समय की मांग है। पांडेय ने यूनियन सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने और संगठन के सिद्धांतों पर अडिग रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर यूनियन के अफताब आलम, इंतकाब आलम, दयानंद कुमार,जीएस गिल, अमरनाथ यादव,राम हेस्सा,कमल रजक,राज नारायण शर्मा,शैलेश बारी,सोमा नाग, गोपीनाथ पान, मोहम्मद फैज सहित सभी ने संयुक्त रूप से संगठन की भावी रणनीति और मजदूर हितों से जुड़ी प्रमुख मांगों पर चर्चा की।
![]()













Leave a Reply