एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सम्पूर्ण बाहाण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सह बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ मजदूर नेता जितेंद्र दूबे की नतनी श्रुति तिवारी इंडिगो की पायलट बन गयी हैं।
जानकारी के अनुसार इंडीगो एयरलाइंस ने हाल ही में एक नई उड़ान का आरंभ किया है। इसमें झारखंड की बेटी श्रुति तिवारी ने अपने सपनों को पंख दिया है। सिर्फ 22 साल की उम्र में श्रुति ने दिल्ली में रहकर इंडिगो के पहले राउंड में ही सभी पेपर को सफलता पूर्वक पार किया।
श्रुति का सफर झारखंड से दिल्ली तक का नहीं, बल्कि एक सपने का सफर है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडिगो के पहले राउंड में सफलता दिलाई हैं, जो उनकी प्रेरणा बनी। श्रुति का यह सफर दिखाता है कि अगर इरादे मज़बूत हैं, तो सपने हक़ीक़त में बदल सकता हैं।
जरूरत है मजबूती से उस ओर कदम बढ़ाने की। उनकी कामयाबी को सलाम करते हैं और उनके आने वाले उड़ान में शुभकामनाएँ देते हैं। श्रुति ने 21 अप्रैल को एक भेंट में कहा कि माता-पिता और नाना-नानी सहित पूरे परिवार का सहयोग तथा प्रोत्साहन से उसे यह सफलता मिली है।
333 total views, 1 views today