एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संयुक्त मोर्चा द्वारा बोकारो जिला के हद में आफिसर्स क्लब कथारा में 5 जुलाई को मजदूर विरोधी चार लेबर कोर्ट रद्द करने एवं मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूर कन्वेंशन आयोजित किया गया।
कन्वेंशन में उपस्थित मुख्य अतिथि जेबीसीसीआई सदस्य ने कहा कि 9 जुलाई का हड़ताल नहीं यह पब्लिक सेक्टर की दिशा और दशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग में मेन पावर घट रहा है उत्पादन बढ़ रहा है। वक्ताओं ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी की लंगड़ी सरकार है जिसे मजदूरों से कितना भय है। कहा गया कि यह हड़ताल तय करेगी कि ट्रेड यूनियन तथा मजदूरों का संगठन रहेगा या मजदूरो को गुलाम बना देगा। किसी हाल में चार लेबर कोर्ट रद्द करना होगा। कहा गया कि यह हड़ताल आपके बच्चों के आने वाले भविष्य को बदलेगा। मोदी सरकार सिर्फ अडानी अंबानी की है, जबकि मजदूर किसान अपने मेहनत से उत्पादन कर देश को चला रहे हैं। यह हड़ताल हम सबका भविष्य निर्धारित करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की स्थिति बदला है। जो डरा सहमा व्यक्ति होगा उसका हमेशा शोषण होगा। यह सिर्फ कोल इंडिया नहीं देश के 60 करोड़ मेहनतकश मजदूर, किसानों की हड़ताल है। मौके पर दर्जनों विस्थापित नेता सहित कथारा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा यूनियन के तमाम परियोजना के शाखा सचिव व् अध्यक्ष मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply