Advertisement

केन्द्रीय विद्यालय राँची संभाग के सहायक आयुक्त का केवि बोकारो थर्मल निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा 11वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त उपचारात्मक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिसके कुशल संचालन के निरीक्षण हेतु केन्द्रीय विद्यालय संगठन राँची संभाग के सहायक आयुक्त बलेन्द्र कुमार ने 28 दिसंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त बलेन्द्र कुमार के केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल पहुँचने पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सहायक आयुक्त ने कक्षा 11 व् 12 के विद्यार्थियों से संवाद किया। संवाद उपरान्त पठन-पाठन को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

बोर्ड कक्षाओं में शिक्षणरत शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए सहायक आयुक्त ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उचित दिशा निर्देश देकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय में उपचारात्मक कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में भी संचालित करने के निर्देश दिए। पठन-पाठन के वातावरण पर संतुष्टि ज़ाहिर की। स्टाफ़ मीटिंग में विद्यालय के प्राचार्य डॉ डे ने सहायक आयुक्त को आश्वासन दिया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। दिए गए सुझाव व् निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *