Advertisement

बदहाल है कुर्ला पूर्व की रेलवे कॉलोनी

गंदगी,सड़क से परेशान साबले नगर की जनता

मुश्ताक खान/मुंबई। बदहाल सड़क और गंदगी के कारण कुर्ला पूर्व स्थित रेलवे कॉलोनी, साबले नगर, संतोषीमाता नगर और क्रांति नगर की जनता को लोकमान्य तिलक टर्मिनल या कुर्ला स्टेशन आने-जाने में भारी दिवकतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में इससे भी बूरा हाल होता है। इससे निजात पाने के लिए स्थानीय नागरीकों ने रेलवे के अलावा स्थानीय नगरसेविका और विधायक से गूहार लगाई है। चूंकि मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब चार दशक से रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी व साबले नगर, संतोषीमाता नगर और क्रांति नगर की जनता बदहाल सड़क और गंदगी के कारण बेहद परेशान है। यहां की नालियों में अनेक प्रकार के जीव जंतुओं को सहज ही देखा जा सकता है। इस इलाके में सफाई के नाम पर नालियों का कचरा निकाल कर बाहर रखा गया है। इन नगरों में रहने वाले लोग बारिश के अलावा आम दिनों में भी परेशान ही रहते हैं। बताया जाता है कि मनपा एल विभाग के वार्ड क्रमांक 169 की हद में है। यहां शिवसेना की नगरसेविका प्रवीणा मनीष मोरजकर और शिवसेना के ही विधायक मंगेश कुडालकर (MLA Mangesh Kudalakar) हैं। विधायक मंगेश कुडालकर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की रेलवे कॉलोनी और साबले नगर की सड़कों की मरम्मति जल्द ही होने वाली है। मरम्मति का मामला कोविड-19 के कारण रूका है।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
मानसून के आते ही कुर्ला पूर्व स्थित रेलवे कॉलोनी, साबले नगर, संतोषीमाता नगर और क्रांति नगर की जनता में खौफ का माहौल बन जाते हैं। क्योंकि बारिश के दौरान इन इलाकों से लोकमान्य तिलक टर्मीनल या कुर्ला स्टेशन आने के लिए कभी घुटनों तक तो कभी कमर भर पानी में चल कर आना- जाना पड़ता है। फिलहाल बारिश नहीं लेकिन सड़कों का बूरा है। बताया जाता है कि जो भी ऑटो वाला एक बार आया तो दूसरी बार यहां आना नहीं चाहता।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *