Advertisement

फुसरो बाजार मे कुमार मेडिकल एंड क्लिनिक का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के पुराना बिडिओ आफिस के समीप 18 अक्टूबर को कुमार मेडिकल एंड क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विट्टी सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि सस्ते दामों पर जरूरतमंदो को दवा उपलब्ध कराएं, ताकि गरीब से गरीब पूर्ण रूप से रोग का ईलाज करा सकें और उनकों दवा दुकान से लाभ मिले। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा करना ही इंसान का धर्म है।

मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर डाॅ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मेडिकल एंड क्लिनिक मे इलाज के साथ -साथ दवा सस्ते दामों में मिलेगी। मौके पर श्रीशा सिंह, अर्चना कुमारी, निहिता सिंह, अर्पित कुमार, चिंटू सिंह, अभिजीत कुमार, अजीत कुमार, गणेश मल्लाह, जयराम सिह, महफूज आलम, राकेश कुमार सिंह, सी एस प्रसाद, सेलवन राज, कृष्ण कुमार, बिरजू कुमार, संतोष श्रीवास्तव, योगेश तिवारी, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *