नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधानसभा में सबसे युवा विधायक कुमार जय मंगल सिंह (MLA Kumar Jay mangal singh) एक प्रसिद्ध श्रमिक संगठन इंटक के नेता भी हैं। इंटक का प्रभाव संपूर्ण झारखंड के औद्योगिक और असंगठित क्षेत्रों में है। कुमार जय मंगल सांगठनिक क्षमता के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं।
प्रसिद्ध श्रमिक नेता व् राज्य के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र होने कारण विधायक कुमार जयमंगल का संगठन व् झारखंड में एक अलग पहचान है। झारखंड में कांग्रेस की जीत गठबंधन पर निर्भर है।
यह निर्भरता कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं है। झामुमो को जब भी मौका मिला वह भाजपा के साथ भी सुख भोग कर लिया है। भविष्य में झामुमो भाजपा के साथ नहीं जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कहावत सच है कि राजनीति में कोई अस्थाई दोस्त या स्थाई दुश्मन नहीं होता है।
इसलिए कांग्रेस को झारखंड में ग्रास रूट पर मजबूत करने की दरकार है। यदि कांग्रेस केंद्रीय कमेटी चाहती तो उन्हें सर्वे कर देखना चाहिए। वास्तव में वर्तमान में झारखंड में कांग्रेस में कुमार जयमंगल से अधिक प्रभावशाली कोई नहीं है जो झारखंड में कांग्रेस को मजबूत कर सके। उनके मंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा।
![]()













Leave a Reply