Advertisement

बोकारो एयरपोर्ट व् इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर को ले मुख्य सचिव से मिले कुमार अमित

जिला में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) से यात्री विमान के परिचालन को प्रारम्भ करने और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को स्थापित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से उनके रांची सचिवालय स्थित कक्ष में भेंट की।

बताया जाता है कि मुख्य सचिव से भेंट के क्रम में भाजपा नेता कुमार अमित ने ज्ञापन देकर राज्य सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में विशेष पहल करने की मांग की। इसके अलावे बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बात उन्होंने कही। बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में मुख्य सचिव के रूप में सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण सार्थक पहल करने हेतु मुख्य सचिव अविनाश को अमित ने मोमेंटो देकर तथा शॉल ओढ़ाकर बोकारो वासियों की ओर से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित ने मुख्य सचिव से कहा कि उनके मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने से बोकारो वासी गौरवान्वित और यहां के विकास के प्रति आशान्वित हैं। कहा कि सौ करोड़ की लागत से तैयार बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ होने की यहां के रहिवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे यहां विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इसी प्रकार बोकारो में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना से यहां के विकास को गति और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्य सचिव ने उपरोक्त विषयों को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा नेता को आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *