एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के जनभावनाओं से इस्पात मंत्री को अवगत कराने के लिए समाजसेवी कुमार अमित ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि धनबाद सांसद महतो द्वारा केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मिल कर बोकारो की जनभावनाओं से अवगत कराने के लिए कुमार अमित ने सांसद के प्रति आभार जताया है। बताया जाता है कि सांसद महतो ने 5 अगस्त को केंद्रीय इस्पात मंत्री से मिलकर बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण को प्रारंभ करने, बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने एवं विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रशिक्षित बेरोज़गारों को नियोजित करने सहित अनेक विषयों से अवगत कराते हुए उन्हे पुरा करने की माँग की है।
इसके लिए यहाँ की जनता सांसद के प्रति आभारी है।
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी कुमार अमित ने कहा कि ये माँगे बोकारो की जनता की भावना है, जिसके पुरा होने से विस्थापित सहित स्थानीय बेरोज़गारों को रोज़गार का अवसर उपलब्ध होगा। बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी और बोकारो के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि भाजपा सांसद ढुल्लू महतो बोकारो के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है। यहाँ की जनता भी सांसद के साथ खड़ी है।
![]()













Leave a Reply