Advertisement

मंत्री से कुमार अमित ने की प्लांट विस्तारीकरण व् बीजीएच सुपरस्पेशिलिटी की मांग

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन

स्वच्छ गरगा के लिए जल शोधक व् कचरा निस्तारण प्लांट लगाने पर भी चर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर 29 दिसंबर को बोकारो पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो निवास में भेंट की।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात कर बीएसएल के स्थगित विस्तारीकरण योजना को प्रारंभ करने की मांग की। इस सम्बंध में उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन देकर इसके लिए यहां पिछले कई माह से चलाए जा रहे महाहस्ताक्षर अभियान से अवगत कराया और अबतक बोकारो के लगभग चालिस हजार रहिवासियों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की जानकारी दी।

कुमार अमित ने इस्पात मंत्री से सेल द्वारा बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने हेतु आवश्यक पहल की भी मांग की। इस्पात मंत्री ने इस महाहस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए उपरोक्त दोनों विषयों पर अपने मंत्रालय द्वारा गम्भीरता पूर्वक की जा रही पहल की बात कही और परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा उर्फ मुकुल ओझा ने इस्पात मंत्री को बोकारो के विभिन्न सेक्टरों तथा खटाल के गंदे पानी को प्रबंधन द्वारा गरगा नदी में बहाए जाने की जानकारी देते हुए गरगा नदी की स्वच्छता हेतु सेल द्वारा सेक्टर बारह में जल शोधक और सेक्टर आठ में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की मांग की। मंत्री ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बोकारो नगर भाजयुमो महामंत्री लालबाबू, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश, राहुल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *