Advertisement

श्रीकृष्णा स्ट्रीट कॉलोनी के अध्यक्ष बने कुमार आभास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के ब्लॉक कॉलोनी में स्थित श्रीकृष्णा स्ट्रीट के रहिवासियों ने 16 जनवरी को कुमार आभास को सर्वसम्मति से माला पहनाकर अध्यक्ष चुन लिया।

इस अवसर पर कुमार आभास ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कॉलोनी वासियों ने मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की है, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा की हर प्रकार की समस्या का समाधान कर सकूं। उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने एक बैठक की जाएगी। जिसमे कॉलोनी के सभी सुख दु:ख पर चर्चा होगी।

मौके पर कॉलोनी की संरक्षिका डॉ शकुंतला कुमार, बालेश्वर पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, मदन वर्णवाल, मुन्ना वर्णवाल, शंकर शर्मा, रोहित मित्तल, राकेश मालाकार, शंकर अग्रवाल, पिंकू वर्मा, मोहित नंदन, अमित नंदन, विजय अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, विजय मालाकार, युगल अग्रवाल, अरुण वर्णवाल, मोहन गुप्ता सहित कॉलोनी के कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *