Advertisement

विधायक आवास पर कृषक मित्र महासंघ का तीन दिवसीय उपवास धरना

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला कृषक मित्र महासंघ का तीन दिवसीय उपवास धरना कार्यक्रम बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर मानदेय की मांग को लेकर किया जा रहा है। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के हजारीबाग जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो तथा संचालन जिला मिडिया प्रभारी सुरेश प्रसाद ने किया।

महासंघ द्वारा आयोजित उपवास धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 सितंबर को विधायक अंबा प्रसाद ने आश्वासन देते हुए कहा कि कृषक मित्रों की मांग बिल्कुल जायज है। आप की मानदेय अगले माह के कैबिनेट की बैठक में पूरी हो जाएगी।जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो ने कहा कि सरकार विधानसभा में मानदेय देने की बात कही।

पर मंत्रीमंडल की बैठक में प्रोत्साहन राशि एक हजार रुपए देने की घोषणा करती है, जो कागज कलम खरीदने की पैसा दिया गया। हम कृषक मित्र को बिल्कुल ठगने का काम किया है। हम कृषक मित्र 12 वर्षों से सरकार के कृषि विभाग के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाते रहे हैं।

इसके अलावा विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनाव, मनरेगा, कोरोना आदि कार्यों में भी उन्हें लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती है तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। साथ हीं हड़ताल भी जारी रहेगा

इस धरना में प्रबील प्रसाद, विनोद कुमार, जानकी महतो, गुलाब राम रवि, सूरज महतो, मुरली महतो, बासुदेव महतो, बासुदेव प्रसाद, अरुण कुमार पासवान, नरेश महतो, मो. तामिर, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, बंसत नायक, मो. नासिर, धर्मवीर यादव, सोमर सिंह, चेतलाल यादव, दयाल महतो, कमला कांत, युगेश्वर बाग, आदि।

विनय कुमार, छट्टू महतो, कृष्णा सिंह, सुरेश कुशवाहा, ऋषि यादव, भानुमति पासवान, गुड़िया देवी, सौरभ कुमार, रियासत मियां, सुरेंद्र मेहता, अनामिका देवी, होरिल महतो, कुंवर महतो, चिंतामणी महतो सहित सैकड़ों कृषक मित्र शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *