Advertisement

आदर्श विद्यालय में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में आदर्श विद्यालय गोमियां में 21 जनवरी को कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 32 छात्रों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार के निर्देश पर आदर्श विद्यालय गोमियां में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।

वैक्सीनेशन कैंप (Vaccination) में पहले दिन 32 बच्चों को टीका दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्कूल के प्राचार्य लालजी यादव (Principal of the school present the occasion Lalji Yadav) ने कहा कि छूटे हुए बच्चों को भी टीका दिलाया जाएगा। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *