प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आदेशानुसार 2 जून को अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुवा में बीते माह दो आदिवासियों की मौत अस्पताल में होने पर इन दोनों मृतक परिवार के सभी सात सदस्यों का कोविड-19 (टेस्ट वीसी) की जांच उनके आवास में जाकर किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य-केंद्र की एएनएम प्रतिभा कुमारी ने बारकेंदुआ निवासी मिर्गी रोग से ग्रसित शंभु मांझी की पत्नी लीलमुनि देवी, पुत्र बधू सुशीला देवी, पोती बिनोति कुमारी तथा टीबी रोग से दूसरा मृतक रामप्रसाद मुर्मू की पत्नी सोनिया देवी, पुत्र रविश्वर मुर्मू, पुत्र बधू रमिता देवी, पोती लक्ष्मी कुमारी आदि सात सदस्यों का कोविड-19 (वीसी) टेस्ट किया। एएनएम के साथ सहिया किरण देवी, आंगनबाड़ी सेविका पानमती देवी, सहायिका पूनम देवी आदि ने कोविड जांच में सहयोग किया।
![]()












Leave a Reply