Advertisement

कोडरमा सांसद ने प्रखंड सभागार में अधिकारीयों संग की बैठक

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर स्थित प्रखंड सभागार में 19 दिसंबर को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी (Annapurna devi)  नेे प्रखंड सह अंचल पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भी शामिल थे।
सांसद ने बैठक के पूर्व कई गरीब असहाय जरूरत मंदो के बीच कम्बल व मच्छरदानी का वितरण किया। वहीं चार दिव्यांगो के बीच ट्राय साईकिल का वितरण किया। बैठक में अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए सांसद ने कहा कि जो भी लोग अपनी समस्या को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय आते है। उन्हें बार बार घुमाकर परेशान न करे। घरों से छोटे छोटे बच्चे व वृद्ध कई कामों को छोड़कर प्रखंड व अंचल कार्यालय अपनी समस्या को लेकर पहुंचते है। उन्हें चार पांच दिन घुमाकर कर परेशान न करें। पदाधिकारी जनता के बीच समन्वय बनाकर काम करे। उन्होंने कहा कि सभी कामों को पंचायत सचिव कर्मियों के भरोसे नही छोड़े। कभी कभी स्थल पर जाकर जांच पड़ताल अवश्य करें ताकि योग्य लाभुको को योजना का लाभ मिल सके। अच्छे काम के लिए पदाधिकारी का नाम हो। इसके बाद सांसद बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में जन समस्या को लेकर जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पार्टी के कार्यकर्ताओं व रहिवासियों से जन समस्याओं को सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगोदर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी ने किया। कार्यक्रम में  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, भाजयूमो जिलाध्यक्ष अशीष कुमार, बोर्डर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, दुर्गेश कुमार, शत्रुघ्न मंडल, कुलदीप साव, पशुपति शर्मा, सुखदेव राणा, प्रेमचंद साहु, शंकर पटेल, प्रयाग मंडल समेत कई लोग शामिल थे। वहीं पदाधिकारियों में बगोदर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ एके ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, डाॅ विनय कुमार समेत  सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *