Advertisement

खेतको प्रीमियर लीग का विजेता बना केकेआर, विधायक ने किया सम्मानित

हिन्द की हवा नवी को सुकून देता है-कुमार जयमंगल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको दामोदर नदी तट स्थित मैदान में बीते 4 वर्ष 4 दिसंबर से खेला जानेवाले खेतको प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का 24 जनवरी को समापन हो गया। यहां खेले गये फाइनल मैच में केकेआर ने एसआरएह को पांच रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। केकेआर टीम को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने चमचमाती ट्रॉफी तथा ₹40 हजार का डेमो चेक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि जबतक हिंदुस्तान की हवा नवी के पास नहीं पहुंचती है, तबतक नवी को सुकून नहीं मिलता है। क्योंकि हिंदुस्तान की अवाम में सभी धर्मों को माननेवाले आपसी भाईचारगी के साथ रहते है। इसे देखना है तो खेतको इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
विधायक ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी जिस प्रकार मोबाईल की दुनियां में अपना समय बर्बाद कर रहे है, ऐसे में यह आयोजन सच में युवाओं को जमीन से जोड़ने और आपसी भाईचारगी को बनाये रखने में काफी मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि यह उन्हें तब और आनंद मिलता जब यहां की टीमें खेतको के मोहल्लो के नाम से जाना जाता, तब और आपसी एकता को बल मिलता। उन्होंने यहां के युवाओं के लिए एक स्वतंत्र खेल मैदान में सहयोग की बात कही। इससे पूर्व खेले गये रोमांचक मैच में एसआरएस ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के खब्बू बल्लेबाज फ़िरदौस, मासूम और सलमान की धुंआधार खेल की बदौलत निर्धारित दस ओभर में सात विकेट खोकर 96 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जबाबी पारी खेलते हुए एसआरएच ने निर्धारित दस ओभर में 91 रन हीं बना सकी।

हालांकि एसआरएच के ऑल राउंडर मुन्ना अलजमी ने अपने तीन ओभर के स्पेल में मात्र नौ रन देकर केकेआर के पांच बल्लेबाजो को पेबेलियन का रास्ता दिखा दिया। मुन्ना ने अपने बल्लेबाजी से भी जौहर दिखाए, बावजूद इसके वे अपने टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मेन ऑफ द मैच फ़िरदौस बने, जिन्हें विधायक ने सम्मानित किया। खेल आयोजन के आर्गेनाइजर गुलाम ख़्वाजा, कॉमेंटेटर इमरान, स्कोरर महताब तथा अम्पायर आसिफ व् दीपक ठाकुर थे।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, खेतको के सदर तनवीर आलम, सेक्रेटरी शमशेर आलम, श्रमिक नेता इस्लाम अंसारी, गुलाम मुस्तफा, छेदी नोनिया, फ़िरदौस, विवेक ठाकुर, मखदुम आलम, दीपक ठाकुर, महताब, स्मार्ट बहादुर, दिलबाग, हसनैन, गुड्डू, मंजूर आलम, वसिम, संतोष नायक, शाहिद रजा, अबु शोहराब, विवेक नायक, विक्रम रविदास, अस्लाक, राजन, संतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *