Advertisement

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुस्तकालय मैदान में पतंगबाजी प्रतियोगिता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बहुत से बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को पतंग दिया गया, इसके बाद सभी अपनी अपनी पतंग उड़ाने लगे। जिन बच्चों का पतंग दूसरे बच्चों के पतंग को काट देता है। वहीं विजेता होता है। सभी बच्चों ने खूब मस्ती करते हुए पतंगबाजी की और एक दूसरे के पतंग को काटा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों ने वाहन चलाने वाले आमजनों से अनुरोध किया कि आप सब जब भी दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाए तो हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। साथ हीं पीछे बैठने वाले सवार भी हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में वे बच सके। ज्ञात हो कि सड़क सुरक्षा माह आगामी 31 जनवरी तक मनाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *