Advertisement

इफ्तार किट प्रोजेक्ट के तहत 50 जरूरतमंद रोजेदारों के बीच किट वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया मिल्लत क्लब एरिया में एक मार्च को आइडियल रिलीफ ट्रस्ट के बैनर तले इफ्तार किट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 50 जरूरतमंद रोजेदारों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल से अवकाश प्राप्त सबसे उम्र दराज सौ वर्षीय अबू मोहम्मद के हाथों किट वितरण कर की गई। उनके सम्मानित हाथों से इस सेवा कार्य का शुभारंभ होना पूरे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर यूनाइटेड मिल्ली फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने कहा कि फोरम के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर ऐसे जरूरतमंद रोजेदारों की पहचान करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक इफ्तार किट उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे सुकून और पुर-ओ-अमन के साथ रोजा इफ्तार कर सके। बताया कि इस क्रम में एक मार्च को जिला के हद में फुसरो, सुभाष नगर, पुराना कारों, जारीडीह बाजार, संडे बाजार, कुरपनिया, जारंगडीह तथा बोकारो थर्मल क्षेत्र के रोजेदारों के बीच किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही।

मौके पर उपस्थित कुरपनिया पंचायत के मुखिया पति आनंद सिंह, मदरसा इस्लामिया कमिटी मिल्लत क्लब एरिया अध्यक्ष मो. जलील अंसारी, उपाध्यक्ष मो. बलाल अनीस, वकार मोबिन, मो. परवेज, मो. शाहबाज, मो. जावेद अंसारी, मुमताज शेख एवं मो. फराज के हाथों किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के सक्षम व् प्रबुद्ध जनों से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि रमजान के इस मुबारक महीने में अधिक से अधिक जरूरतमंदो तक राहत पहुंचाई जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *