Advertisement

खैराचातर बाजार टांड़ में किसान बचाओ यात्रा के तहत किसान पंचायत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर बाजार टांड में 4 नवंबर को झारखंड किसान महासभा (जय झारखंड) द्वारा आहूत किसान बचाओ यात्रा के तहत किसान पंचायत आयोजित की गई।

झारखंड किसान महासभा पूरे राज्य में किसान बचाओ यात्रा के तहत 50 पंचायतों में किसान पंचायत का आयोजन करने जा रही है। कसमार में आयोजित यह दूसरी पंचायत है, जिसमे सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर झारखंड किसान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की कृषि और यहां के किसान सिर्फ और सिर्फ चुनावी मुद्दा बन कर रह गए है। किसानों की समस्याओं से किसी को लेना देना नही रह गया है। महतो ने कहा कि सरकारें किसी की भी रही हो, बीते 23 वर्षों में यहां के किसानों के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हुए है।

किसान पंचायत में मुख्य रूप से उपस्थित संतोष महतो ने कहा कि चाहे धान की एमएसपी हो या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मुवावजा हो या फिर किसानों की जमीन की सरकारी लूट हो।

किसी भी मामले में आज तक किसी भी सरकार ने कोई प्रभावशाली नीति नही बनाई। अब यह अत्यंत जरूरी हो गया है कि झारखंड के किसान गोलबंद हों। भारत के अन्य राज्य जो कृषि के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है, उसके पीछे उन राज्यों के किसानों का संगठित होना भी एक बहुत बड़ा कारण है।

किसान पंचायत में क्षेत्रीय किसानों ने बढ़ चढ़ कर अपनी समस्याएं रखी। पंचायत में सिंहपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बिनोद कुमार महतो, निलेश महाराज, अशोक कुमार महतो, मुनिनाथ महतो, कुलदीप महतो तथा सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *