Advertisement

दिवंगत सीआरपीएफ जवान के परिजनों से मिले किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो जैनामोड़ मार्ग पर स्थित पिछरी दक्षिणी पंचायत के करनडीह स्थित रविदास टोला जाकर 16 अप्रैल को सीआरपीएफ के जवान दिवंगत उमेश कुमार रविदास के परिजनों से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह मिले।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए 31 वर्षीय स्व. उमेश कुमार रविदास के निधन पर उनके पिता सत्येंद्र रविदास सहित उनके परिजनों को ढाढस बंधाया और कहा कि ईश्वर आपके साथ हैं।

मुझसे जो भी सहयोग की जरूरत होगी पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं पूरे देशवासियों को राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिक के प्रति सम्मान होता है। मैं देश का बेटा उमेश को नमन करता हूं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उल्लेखनीय है कि, स्व. उमेश की बीते 13 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया था। परिजनों से भेंट में राजेश सिंह के अलावा भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह, मनोज कुमार बरनवाल, शंकर सिन्हा, संतोषी सिन्हा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *