Advertisement

भाजपा (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे किसान मोर्चा जिला प्रभारी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के धनबाद जिला प्रभारी सुरेश महतो 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन भाजपा (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर को बधाई देने पहुंचे। पदभार मिलने पर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामना दी एवं राज्य की वर्तमान स्थिति की चर्चा की।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला प्रभारी सुरेश महतो ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा बेहतर करेगी और संगठन मजबूत होगा। उक्त कार्यक्रम के उपरांत महतो ने जोड़ापीपर मंदिर में पूजा अर्चना की और ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही वे टुंडी विधासभा के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निकल गए। मौके पर उनके साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *