Advertisement

किरीबुरू थाना प्रभारी ने विकलांग और जरूरतमंद के बीच किया कंबल वितरित

ठंड में मिला यह कंबल जरूरतमंदो के लिए राहत से कम नहीं-रोहित कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कड़ाके की ठंड में जब आम जनजीवन प्रभावित है, ऐसे समय में पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू थाना प्रभारी ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। अपने व्यक्तिगत प्रयास से थाना प्रभारी ने दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों कंबल गरीब, वृद्ध, बिकलांग और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किए।

ज्ञात हो कि किरीबुरु क्षेत्र में बीते कई दिनों से ठंड तेजी से बढ़ गई है। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं। इस स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी रोहित कुमार स्वयं आगे आए और अपने स्तर से कंबल खरीदकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। असमर्थ रहिवासियों के घर तक पहुंचाई मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान केवल वैसे को ही नहीं बुलाया गया जो आ सकते थे, बल्कि विकलांग, असहाय और चलने-फिरने में असमर्थ महिला-पुरुष रहिवासियों के घर-घर जाकर कंबल दिए गए। यह पहल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

कंबल वितरण के दौरान पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। सामूहिक भागीदारी से कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बन गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। वृद्धों और असहाय जनों ने कहा कि ठंड में मिला यह कंबल उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *