एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से वार्ड प्रत्याशी किरण देवी ने 19 फरवरी को सघन जनसंपर्क अभियान चलायी। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से समर्थन मांगा।
वार्ड 11 में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत में वार्ड प्रत्याशी किरण देवी ने कहा कि वे व्यक्ति गत रूप से चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि वार्ड की जनता चुनाव लड़ रही है। उनका दावा है कि वार्ड नंबर 11 के रहिवासियों ने सामूहिक रूप से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। कहा कि इस बार जनता ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान सिर्फ और सिर्फ उनकी तरफ है।
उन्होंने कहा कि अगर मुझे जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलता है तथा मैं विजयी होती हूँ तो मेरी पहली प्राथमिकता वार्ड के रहिवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि वे वार्ड को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साफ -सफाई की बेहतर व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं का विकास और रहिवासियों के सुख – दु:ख में पहले की तरह शामिल रहना उनकी जिम्मेदारी है। कहा कि मैं पहले भी वार्डवासियों के साथ खड़ा रही हूँ और आगे भी बढ़ – चढ़कर उनकी सेवा करती रहूंगी।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें पेयजल, सफाई और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख रही। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होने जनता से भारी मतो से जिताने की अपील की।
![]()













Leave a Reply