Advertisement

फिरौती के लिए गोमियां की एक युवती का अपहरण

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। फिरौती को लेकर गोमियां की एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। गोमियां पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में लगी है। समाचार प्रेषण तक अपहृत युवती का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र से एक युवती अपने घर से यह कहकर निकली कि वह सहेली से मिलने के लिए जा रही है। वह अपनी सहेली की घर गयी और सहेली से मिलकर वह घर की ओर लौट गयी।

घटना के संबंध में उक्त युवती के पिता ने 31 दिसंबर को पुलिस को बताया कि बीते 30 दिसंबर को उन्होंने अपनी पुत्री को दवा लाने के लिए स्वांग वन बी भेजा था। किंतु वह दवा लेकर घर नहीं पहुंची।

रात के वक्त उनके पास उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर से फोन आया की 15 लाख रुपए दो तब तुम्हारी बेटी सही सलामत मिल पायेगी, नही तो उसे जान से मार देंगे।

इसके बाद उसके पिता के अनुसार फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। रात्रि में हीं गोमियां थाने में थाना प्रभारी को इसकी लिखित शिकायत की गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *