Advertisement

अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (धनबाद)। धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत की सकुशल बरामद कर तीन अपहर्ता को धर दबोचा है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा जंगल की घेराबंदी करते हुए 3 अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया गया, जबकि एक अपहर्ता मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने अपहर्ताओं के पास से एक एय़र गन समेत कई सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बीते 31 जुलाई की देर रात्रि लगभग 11 बजे धनबाद जिला के हद में कालूबथान रहिवासी संजय मण्डल अपनी डटसन कार से जामताड़ा से चालधोवा के रास्ते टुण्डी महाराजगंज जा रहे थे। इस दौरान काशीटांड के समीप अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी समेत उनका अपहरण कर लिया। अपराधी उन्हें पाटकोल के जंगल में ले गए।

पुलिस के अनुसार अपरणकर्ताओं ने संजय के मोबाइल से उनके परिजनों को कॉल कर दस लाख की फिरौती मांगी। परिजन द्वारा फिरौती मांगने के संबंध में टुण्डी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के निर्देश पर दो लाख रुपए अपराधियों को दिया गया।

इस बीच घटना की जानकारी एसएसपी को दी गई। डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के निर्देश पर फिरौती देने के कुछ ही देर बाद पुलिस टीम ने पाटकोल जंगल की घेराबंदी कर छापामारी की। पुलिस का बढ़ता दबाव देख अपराधी संजय मण्डल को गाड़ी सहित छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार करने में सफल रही, जबकि एक अपराधी जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *