प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला रहिवासी अखिल विश्व गायत्री परिवार के शंकर महतो की बेटी खुश्बू कुमारी की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) चयन होने की खुशी में गायत्री परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
परिजनों के अनुसार खुशबू की कड़ी मेहनत और गुरुदेव के कृपा से सीमा सुरक्षा बल में नियुक्ति के उपरांत 5 फरवरी को बोकारो स्थित गायत्री शक्तिपीठ में उसे सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अखिल गायत्री परिवार जोन समन्वयक रामनरेश प्रसाद, जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सेक्टर नाइन, विजय प्रसाद वर्णवाल, जिला महिला समन्वयक पूनम देवी, सचितानन्द सिंह आदि की उपस्थिति में खुशबू को सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply