एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा विभाग तथा खोरठा पत्रिका सहिया परिवार द्वारा संयुक्त रूप से 14 जनवरी को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आयोजित खोरठा के वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन गोस्वामी ‘व्यथित’ की 91वीं जयंती सह सम्मान समारोह में बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के भलमारा के युवा कवि, लेखक तारो महतो को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ व सहिया पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि तारो महतो द्वारा रचित खोरठा कहानी नतिन पुत्तोह के साध को खोरठा पत्रिका सहिया में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस अवसर पर खोरठा के अन्य प्रबुद्ध साहित्यकार को भी सम्मानित किया गया। बताते चले कि तारो महतो सीसीएल बीएंडके एरिया के कारो परियोजना में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत हैं और खोरठा हिंदी कविता के लिए भी बढ़-चढ़कर समय देते हैं। इन्होंने सीसीएल द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
इनकी प्रकाशित कविता झार न्यूज़ पाक्षिक समाचार पत्र बोकारो, तितकी खोरठा पत्रिका बोकारो, पारस फुल खोरठा पत्रिका धनबाद, खोरठा दर्पण डिजिटल पत्रिका बोकारो, जोहार दर्पण पत्रिका बोकारो, जुरगुड़ा कविता संग्रह पुस्तक में दो कविताएं एवं सहिया पत्रिका में खोरठा कहानी प्रकाशित हो चुकी है।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीबीएमकेयू के कोऑर्डिनेटर व प्रोफेसर डाॅ मुकुंद रविदास, सहिया पत्रिका के संपादक अनिल कुमार गोस्वामी, झारखंड साहित्य अकादमी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो, राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रोफेसर आर एन चौबे, धनबाद के समाजसेवी डाॅ संगीता कर्ण, खोरठा साहित्यकार तितकी के संपादक शांति भारत, पारस फूल पत्रिका के संपादक महेंद्र प्रबुद्ध, वरिष्ठ साहित्यकार पंचम महतो, नावाडीह के खोरठा गायक बसु बिहारी महतो, सुकुमार विश्वकर्मा, अनिता कुमारी, सावित्री चौधरी, अमिता मधुर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply