Advertisement

कसमार के बगदा में खोरठा नाटक डाह का मंचन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा में जय भवानी क्लब की ओर से बीते 29 सितंबर की देर संध्या खोरठा नाटक डाह का सफल मंचन किया गया।

जानकारी के अनुसार सुकमार‌ द्वारा लिखित नाटक डाह का मंचन उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगदा की छात्राओं ने किया। प्रस्तुत नाटक के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया गया कि पड़ोस में रहनेवाले रहिवासी एक दूसरे से ‌कैसे ईर्ष्या करने लगते है। कान भर-भर कर कैसे भाईयों के बीच द्वेष पैदा कर दी जाती है।

प्रस्तुत नाटक में अंकिता कुमारी ने विवेक, शांति कुमारी और हनि कुमारी ने शेखर, सुप्रिया कुमारी ने सेठ रेवती प्रसाद, रूपा कुमारी ने मनिजर, मनीषा कुमारी ने विराट, बबली कुमारी ने जग्गा, लक्ष्मी कुमारी ने बंटू, काजल कुमारी ने आमजन, मंजन कुमारी ने मिस्टर गुप्ता, ज्योत्सना कुमारी ने मिस्टर बक्शी, सृष्टि कुमारी ने निस्पेक्टर, रीना कुमारी और सुप्रिया कुमारी ने सिपाही, चाहत रानी ने अर्दली, रविता कुमारी ने किशन लाल, प्रीति कुमारी ने पिछवानी, उत्तरांजलि ने भावना, सोनी कुमारी ने रचना, नैना कुमारी ने मुन्नी के किरदार में नाटक में भूमिका निभाई।

नाटक का निर्देशन संजय कुमार सिंह ने किया और इसका सह निदेशक थे सृष्टिधर महतो। वहीं भूषण महतो ने रूप सज्जा की, जबकि सुनील कालिंदी की टीम ने वादन में‌ सहयोग किया। नाट्य मंच का संचालन मनोज कुमार कपरदार ने किया। मौके पर क्षेत्र के पत्रकार दीपक सवाल और खोरठा साहित्यकार दिनेश दिनमणि को सम्मानित किया गया। नाटक को सफल बनाने में गोपाल सिंह, सुधीर स्वर्णकार, सिद्धेश्वर प्रजापति, नीरज भट्टाचार्य, समीर भट्टाचार्य, कमल दास और सागर स्वर्णकार की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *