Advertisement

पंचायत भवन में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में 8 मार्च को खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की बैठक की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू और विशेष अतिथि केंद्रीय सलाहकार झलकू गंझू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दर्शन गंझू ने आगामी 28 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले वीर नीलांबर पीतांबर के 168वां शहादत दिवस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की सभी खरवार भोक्ता समाज से अनुरोध किया।

इस अवसर पर झलकू गंझू ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर महानायक अमर शहीद वीर नीलांबर पीतांबर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इतिहासकारों ने षड्यंत्र के तहत उनकी वीर गाथाओं को तोड़ मरोड़ कर छुपाने का कार्य किया था। कहा कि सन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दोनों सगे भाइयों ने विद्रोह किया था। सन् 1857 से 59 तक दोनों भाइयों ने बिहड जंगलों मे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अंग्रेज सिपाहियों से लड़ता रहा। बाद में उन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी से लटका कर उन्हें मार दिया गया। कहा कि दु:ख इस बात का कि सरकार द्वारा उन वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी 28 मार्च को 168वां शहादत दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही राज्य के कई मंत्रीगण बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता भुनेश्वर गंझू और संचालन भोला भोगता ने किया। इस मौके पर केंद्रीय युवा अध्यक्ष उमेश सिंह भोक्ता, प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य हीरालाल भोक्ता, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सेवा गंझु, अर्जुन सिंह भोगता, बैजनाथ गंझू, हीरामन भोगता, नरेश भोगता, समरेश भोगता, कृतु भोगता, सुरेश गंझू, रूपम भोगता, राजकुमार गंझू, माखो भोगता, ईश्वर गंझू, रीना कुमारी, चांगली देव, गोपाल गंझू, मालती देवी, बबीता देवी सहित सैकड़ों अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *